Kullu News: पानी के पाइप टूटे, 47 परिवारों को पेयजल का संकट

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। एसकेटीटी मार्ग के जाहलमा नाला पर बने पुल के डैमेज होने से जहां वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है तो वहीं इससे जाहलमा गांव के लिए पेयजल सप्लाई के पाइप भी टूट गए। इससे गांव के 47 परिवारों के सामने पीने के पानी का संकट पैदा हो गया है। ग्रामीणों के साथ होटल, ढाबा संचालक दो किलोमीटर दूर जुंडा से पीने का पानी गाड़ियों में ढो रहे हैं। इसके साथ ही लोग और क्षेत्र में फंसे पर्यटक दुकानों से बोतल में बंद पानी खरीदने के लिए मजबूर हैं। पीने के पानी का यह संकट क्षेत्र में मंगलवार को पहाड़ी से मलबा गिरने के बाद से पैदा हुआ है।कूहल टूटने से फूड़ा गांव पर दोहरी मारजाहलमा पुल के ठीक ऊपर से जमीन खिसकने से फूड़ा गांव का सिंचाई कूहल का एक बड़ा हिस्सा भी ढह गया है। अभी उस स्थान पर न तो कूहल का निर्माण किया जा सकता है, न ही पाइपलाइन बिछाई जा सकती है। जमीन अभी निरंतर खिसक रही है। इससे फूड़ा के किसानों के सामने सिंचाई का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।स्थानीय किसानों का कहना है इन दिनों फसलों को तैयार करने के लिए सिंचाई के लिए पानी की भरपूर आवश्यकता होती है,जबकि क्षेत्र में बारिश बहुत कम होती है। सिंचाई के लिए समय पर पानी का प्रबंध नहीं हुआ तो सारी फसल बर्बाद हो जाएगी।बीआरओ-जलशक्ति विभाग जुटेसीमा सड़क संगठन (बीआरओ) वैकल्पिक सड़क निकालने और जलशक्ति विभाग पेयजल आपूर्ति बहाल करने में जुट गए हैं। संगठन में 94 आरसीसी के ओसी मेजर पारस के मुताबिक नाला पर जल्द वैकल्पिक रास्ता तैयार होने की उम्मीद है। उधर, विधायक अनुराधा राणा ने क्षेत्र में हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया और अधिकारियों को स्थिति से निपटने के लिए उपाय करने के निर्देश दिए।

#KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 27, 2026, 18:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Kullu news hp news



Kullu News: पानी के पाइप टूटे, 47 परिवारों को पेयजल का संकट #KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews