Noida News: पानी की पाइपलाइन फटी, सोसाइटी परिसर में जलभराव

यमुना सिटी (संवाद)। शुक्रवार को यमुना सिटी की सेक्टर-22डी सोसाइटी में पानी की मुख्य पाइपलाइन अचानक फट गई। निवासियों ने बताया कि शुक्रवार को अचानक मुख्य पाइपलाइन फटने के बाद उसमें से तेज दबाव के साथ पानी निकलने लगा। पाइपलाइन से करीब 3 से 4 फीट ऊंचाई तक पानी उछल रहा था, बारिश के कारण पहले से ही परिसर में पानी जमा था उस पर पाइपलाइन फटने से स्थिति और खराब हो गई। निवासियों ने बताया कि पहले भी इस पाइपलाइन में लीकेज और फटने की समस्या सामने आ चुकी है। कुछ समय पहले पाइपलाइन फटने के बाद उसकी मरम्मत कराई गई थी लेकिन कुछ समय बीतने के बाद दोबारा पाइपलाइन फट गई।

#WaterPipelineBurst #FloodingInSocietyPremises #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 07, 2026, 20:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: पानी की पाइपलाइन फटी, सोसाइटी परिसर में जलभराव #WaterPipelineBurst #FloodingInSocietyPremises #VaranasiLiveNews