Solan News: मधाला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पानी के मीटर चोरी, लोगों में चिंता
प्लॉटों और मकानों को बनाया निशाना, सुरक्षा बढ़ाने की उठाई मांगसंवाद न्यूज एजेंसीबरोटीवाला (सोलन)। मधाला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दिनदहाड़े मकानों और खाली प्लॉटों से पानी के मीटर चोरी होने के मामले सामने आए हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय निवासियों और प्लॉट मालिकों में चिंता बढ़ गई है। मीटर चोरी होने से पानी की आपूर्ति बाधित होने के साथ लोगों को नए मीटर लगवाने और कनेक्शन दोबारा चालू करवाने की परेशानी झेलनी पड़ रही है।मीटर चोरी होने के बाद पाइपलाइन से पानी बहने और बर्बाद होने की आशंका भी बनी रहती है। इससे आसपास जलभराव की समस्या पैदा हो सकती है। प्रभावित लोगों को मुख्य वाल्व बंद करने और तुरंत जल विभाग को सूचना देने की सलाह दी गई है। साथ ही पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाने और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सुरक्षित रखने की अपील की गई है, ताकि आरोपियों की पहचान में मदद मिल सके। नया मीटर लगवाने के लिए पुलिस शिकायत की प्रति के साथ जल विभाग में आवेदन करने को भी कहा गया है।उधर, हिमुडा के सहायक अभियंता ई. सुमित ठाकुर ने बताया कि कॉलोनी के गेट पर सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। उन्होंने सोसायटी के पदाधिकारियों से सुरक्षा कर्मियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
#WaterMetersStolenInMadhalaHousingBoardColony;ResidentsConcerned #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 02, 2026, 17:45 IST
Solan News: मधाला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पानी के मीटर चोरी, लोगों में चिंता #WaterMetersStolenInMadhalaHousingBoardColony;ResidentsConcerned #VaranasiLiveNews
