Chamoli News: चार स्कूलों को वाटर फिल्टर और प्रोजेक्टर दिए
फोटो-देवाल। एसबीआई ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत ब्लॉक के चार सरकारी विद्यालयों बलाण, ल्वाणी, मेलखेत और लिंगड़ी को वाटर फ़िल्टर, प्रोजेक्टर, स्ट्रीट लाइट प्रदान की। साथ ही छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग भी दिए। प्राथमिक विद्यालय बलाण में आयोजित कार्यक्रम में 75 स्कूल बैग, वॉटर फ़िल्टर, स्ट्रीट लाइट और प्रोजेक्टर बांटे गए। बैंक प्रबंधक राजेश नेगी ने बताया कि बैंक क्षेत्र के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को यह सामग्री दे रहा है। इस अवसर पर ठेकेदार संघ के महासचिव गौरव खत्री और उमराव दानू भी उपस्थित थे। संवादशिक्षक-अभिभावक संघ का गठन कियागौचर/नारायणबगड़। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज गौचर और जीआईसी नारायणबगड़ में शिक्षक-अभिभावक संघ का गठन किया गया। प्रधानाचार्य केएस बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित पीटीए बैठक में सर्वसम्मति से सूरज सिंह रावत को पीटीए अध्यक्ष, राजेंद्र सिंह को एसएमसी अध्यक्ष और सुनील शाह को संरक्षक मनोनीत किया गया। वहीं जीआईसी नारायणबगड़ में शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से संजय सिंह रावत पीटीए अध्यक्ष, प्रधानाचार्य केएस भंडारी सचिव, सुनीता देवी कोषाध्यक्ष, पुष्कर सिंह नेगी और संजय कंडारी संरक्षक तथा जयवीर कंडारी, अनिल रतूड़ी, महावीर नेगी को सदस्य और विवेक बिष्ट को एसएमसी अध्यक्ष, ज्योति देवी उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। संवाद
#WaterFiltersAndProjectorsWereGivenToFourSchools #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 25, 2026, 14:57 IST
Chamoli News: चार स्कूलों को वाटर फिल्टर और प्रोजेक्टर दिए #WaterFiltersAndProjectorsWereGivenToFourSchools #VaranasiLiveNews
