Noida News: जल विभाग का सर्वर डाउन, लोग परेशान
नोएडा। जल विभाग का सर्वर डाउन होने के कारण लोग ऑनलाइन बिल का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। सेक्टर-122 के निवासी रमेश कुमार भीलवाड़ा ने बताया कि वे पिछले काफी समय से जल बिल का ऑनलाइन भुगतान करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन हर बार सर्वर संबंधी समस्या के कारण भुगतान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि जब विभाग की तकनीकी व्यवस्था ही काम नहीं कर रही है, तो इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को नहीं भुगतना चाहिए। इस संबंध में आरडब्ल्यूए सेक्टर-122 के अध्यक्ष शिव कुमार तिवारी और महासचिव नितिन चौहान ने बताया कि सेक्टर के अनेक निवासियों ने इसी प्रकार की शिकायत उनसे की है। आरडब्ल्यूए ने नोएडा जल विभाग से मांग की है कि सर्वर को तत्काल सुचारु कराया जाए, ऑनलाइन भुगतान पर दी जा रही रियायत की अवधि बढ़ाई जाए। ब्यूरो
#WaterDepartmentServerDown;PeopleFacingInconvenience. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 17:34 IST
Noida News: जल विभाग का सर्वर डाउन, लोग परेशान #WaterDepartmentServerDown;PeopleFacingInconvenience. #VaranasiLiveNews
