Panipat News: रिहायशी क्षेत्र और बाजारों में सड़कों पर गाड़ी धोई तो लगाया जाएगा जुर्माना
पानीपत। नगर निगम शहर में रिहायशी, औद्योगिक क्षेत्र और बाजाराें में सड़काें पर गाड़ी धोने पर जुर्माना लगाएगा। निगम अधिकारियों की देखरेख में इसके लिए टीम गठित करा दी हैं। यह टीम शहर में घूमकर लाेगाें को चिह्नित करेगा और उनकी वीडियाेग्राफी भी करेगा। लोग सड़काें पर गाड़ी खड़ी करने के साथ सबमर्सिबल या टोंटी चलाकर धोते हैं। इससे सड़क टूट जाती हैं। निगम की सड़क कम चलने का एक बड़ा कारण यह भी है। मॉडल टाउन के अलावा सेक्टर-11-12, 18 और 13-17 में में सड़काें की स्थिति खराब है। लाेग पाइप लगाकर गाड़ियां धोते हैं। यह सारा पानी सड़क पर जमा हो जाता है। मेयर काेमल सैनी ने बताया कि सड़काें पर गाड़ी धोना गलत है। निगम ने इसको रोकने के लिए पूरी योजना बनाई है। ऐसे लोगों के फोटो या वीडियो बनाए जाएंगे। निगम द्वारा जुर्माना लगाया जाएगा। ब्यूरो
#WashingVehiclesOnTheStreetsOfResidentialAreasAndMarketsWillResultInAFine. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 02:58 IST
Panipat News: रिहायशी क्षेत्र और बाजारों में सड़कों पर गाड़ी धोई तो लगाया जाएगा जुर्माना #WashingVehiclesOnTheStreetsOfResidentialAreasAndMarketsWillResultInAFine. #VaranasiLiveNews
