Israel-Iran War: ईरान में युद्ध, अपनों की चिंता में भारतीय, फिक्र के मारे गले से नहीं उतर रहा निवाला

इस्राइलऔर ईरान के बीच चल रहे युद्ध ने भारतीय परिवार की चिंता बढ़ा दी है। वह अपने रिश्तेदारों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनका फोन नहीं लग रहा है। युद्ध की खबर मिलने के बाद से ही परिवार को अपनों की फिक्र खाए जा रही है। अपनों की याद में परिवार के मुंह से निवाला भी नहीं उतर रहा है। परिवार में कई सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपनों के लिए खैर की दुआ कर रहे हैं। बार-बार सोशल मीडिया के जरिए बात करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बावजूद परिवार के सदस्य ईरान में फंसे परिवार से बात नहीं कर पा रहे हैं। बताया जा रहा है कि युद्ध के बाद से ही ईरान में संचार व्यवस्था ठप पड़ी है। ऐसे में परिवार के लोग टीवी चैनलों और सोशल मीडिया के जरिए पल-पल की खबर देख रहे हैं।

#CityStates #DelhiNcr #Delhi #Israel-iranWar #IsraelAttackIran #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 28, 2026, 23:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Israel-Iran War: ईरान में युद्ध, अपनों की चिंता में भारतीय, फिक्र के मारे गले से नहीं उतर रहा निवाला #CityStates #DelhiNcr #Delhi #Israel-iranWar #IsraelAttackIran #VaranasiLiveNews