Dehradun News: बारिश में गिरी दो मंजिला छानी की दीवार, टला हादसा

ग्राम मझगांव क्वानू में शनिवार देर रात मूसलाधार बारिश के कारण एक दो मंजिला आवासीय छानी की दीवार भरभराकर ढह गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त परिवार का कोई सदस्य वहां मौजूद नहीं था। तेज आवाज सुनकर जागे परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए निचली मंजिल में बंधे पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा नुकसान टल गया।जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सूरत सिंह राय की इस छानी की निचली मंजिल में मवेशी बंधे थे, जबकि ऊपरी मंजिल का उपयोग घरेलू सामान रखने के लिए किया जाता था। देर रात भारी बारिश के बीच अचानक दीवार गिरने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने मवेशियों को सुरक्षित निकालने के बाद घटना की सूचना क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक को दी।सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पटवारी श्याम सिंह तोमर ने घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और नुकसान का आकलन कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की। उन्होंने बताया कि दीवार ढहने से भवन को आंशिक नुकसान पहुंचा है। यह रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई व मुआवजे के लिए तहसीलदार को प्रेषित की जाएगी। घटनास्थल पर मुआयने के दौरान अमर सिंह राय, नरेश राय, रजनीश, भगत सिंह चौहान और गंभीर सिंह चौहान आदि ग्रामीण भी मौजूद रहे।

#WallOfTwo-storeyThatchedStructureCollapsesInRain #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 09, 2026, 21:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dehradun News: बारिश में गिरी दो मंजिला छानी की दीवार, टला हादसा #WallOfTwo-storeyThatchedStructureCollapsesInRain #VaranasiLiveNews