Meerut News: छावनी में कूड़ा कलेक्शन बिल पर फिलहाल राहत, सरकार के निर्णय तक नहीं होगी वसूली
Note.. छावनी की महत्वपूर्ण न्यूज.व्यापारियों के सुझावों को छावनी परिषद ने माना, बोर्ड बैठक में मुद्दा हल कराने की मांग संयुक्त व्यापार संघ ने कहा 30 से बढ़ाकर 600 रुपये मासिक चार्ज करना स्वीकार नहीं, जनप्रतिनिधियों से मिलेगा संगठनमाई सिटी रिपोर्टर मेरठ। व्यापारियों के सुझावों को छावनी परिषद ने स्वीकार करते हुए सरकार की ओर से निर्णय आने तक छावनी क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय लोगों को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के बिल के लिए रिकवरी के लिए न कहने का आश्वासन दिया है। इस संबंध में संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने पुष्टि करते हुए बताया कि उनके नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने छावनी परिषद के सीईओ जाकिर हुसैन से मुलाकात कर छावनी क्षेत्र के करीब आठ हजार व्यापारियों और लगभग 84 हजार स्थानीय लोगों की समस्या को मजबूती से रखा।नवीन गुप्ता ने कहा कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का चार्ज 30 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 600 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह अनुचित है और व्यापारी व व्यापार संघ इसे पूर्ण रूप से अस्वीकार करते हैं। उन्होंने छावनी परिषद से अधिशीघ्र बोर्ड बैठक बुलाकर इस विषय का समाधान करने की मांग की। कहा कि छोटे व्यापारियों के लिए इतनी बड़ी राशि देना बड़ी पीड़ा है।नवीन गुप्ता ने बताया कि अधिशासी अभियंता ने आश्वासन दिया है कि छावनी क्षेत्र के सभी व्यापारियों के सुझाव तत्काल केंद्र सरकार तक भेजे जाएंगे। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया है कि सरकार की ओर से निर्णय आने तक किसी भी व्यापारी या छावनी क्षेत्र के निवासी को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के बिल के लिए परेशान नहीं किया जाएगा।हालांकि, छावनी परिषद ने व्यापारियों से सहयोग भी मांगा है। अधिशासी अभियंता ने कहा कि छावनी क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों के पूर्व के वर्षों के डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के बिल रुके हुए हैं। इस पर आबूलेन व्यापार संघ के महामंत्री राजवीर सिंह, सदर सराफा एसोसिएशन से जुड़े अनिल जैन बंटी और संगठन मंत्री व सदर व्यापारी अमित बंसल ने छावनी परिषद को सहयोग का आश्वासन दिया।व्यापारियों ने सुझाव दिया कि छावनी परिषद क्षेत्र में कैंप लगाए और पुराने रेट के अनुसार व्यापारियों से बिल जमा कराए। कैंप लगाए जाने की जानकारी व्यापारियों को दो दिन पूर्व दी जाए। साथ ही संयुक्त व्यापार संघ को भी इसकी सूचना दी जाए। इससे अधिक से अधिक व्यापारी इसका लाभ ले सकें।संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि अब बोर्ड बैठक में व्यापारियों का पक्ष मजबूती से रखा जाना चाहिए। इसके लिए संगठन राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेई, सांसद अरुण गोविल और विधायक अमित अग्रवाल से संपर्क करेगा। संगठन व्यापारियों की समस्या का अति शीघ्र समाधान कराने का प्रयास करेंगे।अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देने वालों में विजय आनंद अग्रवाल, आकाश खन्ना, सुमित ग्रोवर, विकास गिरधर, अमित बंसल, संजीव रस्तोगी, सुधांशु पाराशर, अनिल जैन बंटी, राजबीर सिंह, विनेश तोमर, विवेक जैन, विवेक गौड़ आदि रहे।
#Vyaapaari #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 16, 2026, 20:09 IST
Meerut News: छावनी में कूड़ा कलेक्शन बिल पर फिलहाल राहत, सरकार के निर्णय तक नहीं होगी वसूली #Vyaapaari #VaranasiLiveNews
