बैतूल: यात्रियों के लिए सजा बना वोल्वो का सफर, पूरी रात ठंड में हाईवे पर तड़पते रहे लोग, कंपनी ने नहीं ली सुध

महंगा किराया वसूलने वाली वोल्वो बस संचालक ने मुसीबत के वक्त यात्रियों को बीच हाईवे पर कड़ाके की ठंड में छोड़कर कोई भी जिम्मेदारी नहीं ली है। भोपाल-नागपुर हाईवे के शाहपुर बायपास पर रात 12 बजे इंदौर से रायपुर जा रही राज कल्पना प्राइवेट लिमिटेड की वोल्वो बस अचानक खराब हो गई। इसके बाद पूरी रात छोटे-छोटे बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और दिव्यांग यात्री कड़ाके की ठंड में सड़क किनारे परेशान होते रहे। सुबह 9 बजे तक न दूसरी बस पहुंची और न ही खाने-पीने की कोई व्यवस्था हुई। हालात बिगड़े तो कुछ यात्रियों की तबीयत खराब हो गई और उल्टियां होने लगीं। कंपनी की लापरवाही से नाराज यात्रियों ने शाहपुर थाने पहुंचकर बस संचालक के खिलाफ लिखित शिकायत सौंप दी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि बस इंदौर से रायपुर जा रही थी। बस में तीन से सात साल तक के मासूम बच्चे भी सवार थे। रात करीब 12 बजे शाहपुर बायपास के पास अचानक बस ने जवाब दे दिया। चालक और परिचालक ने काफी देर तक उसे चालू करने का प्रयास किया लेकिन बस स्टार्ट नहीं हुई। इसके बाद यात्रियों को बस से नीचे उतरना पड़ा। रात बढ़ने के साथ ठंड और बढ़ती गई। खुले हाईवे पर यात्रियों के पास न ओढ़ने को कुछ था और न ही बैठने की कोई व्यवस्था थी। छोटे बच्चे ठंड से कांपते रहे। महिलाओं और बुजुर्गों को शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा के लिए भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री पूरी रात सड़क किनारे टहलते और एक-दूसरे का सहारा बनकर समय काटते रहे। यात्रियों का आरोप है कि उन्होंने बस कंपनी को कई बार फोन किया लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन दिया गया। ये भी पढ़ें:शहडोल: गर्भवती महिलाओं के पंजीयन और टीकाकरण में लापरवाही पर सख्ती, 8 एएनएम और 6 सुपरवाइजरों का वेतन कटेगा कभी कहा गया कि दूसरी बस आ रही है तो कभी कहा गया कि मैकेनिक रास्ते में है। लेकिन सुबह 9 बजे तक न दूसरी बस पहुंची और न ही खाने-पीने की कोई व्यवस्था की गई। भूख और ठंड से कई यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई। कुछ को उल्टियां होने लगीं। सुबह तक कंपनी की बेरुखी से नाराज यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। नौकरी और जरूरी काम से रायपुर पहुंचने निकले यात्रियों का पूरा कार्यक्रम बिगड़ गया। कई लोगों की ट्रेन और मीटिंग छूट गई। आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी झेल रहे यात्रियों ने आखिरकार शाहपुर थाने पहुंचकर बस संचालक के खिलाफ लिखित शिकायत सौंप दी। अब सवाल यह है कि जब यात्रियों से प्रीमियम किराया वसूला जाता है तो मुसीबत के वक्त उनकी जिम्मेदारी लेने वाला कोई क्यों नहीं होता। क्या यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के दावे सिर्फ टिकट बेचने तक ही सीमित हैं।

#CityStates #Betul #MadhyaPradesh #VolvoBusBreakdown #Bhopal-nagpurHighway #ShahpurBypassBusAccident #IndoreToRaipurBus #RajKalpanaPrivateLimited #PassengersUpset #ComplaintAgainstBusOperator #ShahpurPoliceStation #VolvoBusCompany #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 27, 2026, 12:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बैतूल: यात्रियों के लिए सजा बना वोल्वो का सफर, पूरी रात ठंड में हाईवे पर तड़पते रहे लोग, कंपनी ने नहीं ली सुध #CityStates #Betul #MadhyaPradesh #VolvoBusBreakdown #Bhopal-nagpurHighway #ShahpurBypassBusAccident #IndoreToRaipurBus #RajKalpanaPrivateLimited #PassengersUpset #ComplaintAgainstBusOperator #ShahpurPoliceStation #VolvoBusCompany #VaranasiLiveNews