Mandi News: स्वयंसेवियों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
बलद्वाड़ा (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट के राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टिक्करी सधवाणी में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का समापन हुआ। शिविर के दौरान 16 स्वयंसेवियों ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया और ग्रामीणों को नशामुक्ति का संदेश दिया। समापन समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य वंदना चड्ढा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रधानाचार्य हंसराज मान ने उनका स्वागत किया। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर की सफाई करने के साथ क्यारियों का निर्माण किया। इसके अलावा गोद लिए गांव की बावड़ी की सफाई कर जलस्रोतों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। स्वयंसेवियों ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का आह्वान किया। शिविर का संचालन कार्यक्रम अधिकारी विनोद वर्मा और अमृतांजना शर्मा की देखरेख में किया गया। संवाद
#VolunteersSpreadTheMessageOfCleanlinessThroughVoluntaryLabor(shramdaan). #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 12:29 IST
Mandi News: स्वयंसेवियों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश #VolunteersSpreadTheMessageOfCleanlinessThroughVoluntaryLabor(shramdaan). #VaranasiLiveNews
