Kullu News: स्वयंसेवक सीख रहे राहत और बचाव के गुर

पिरड़ी में रेस्क्यू फर्स्ट एड का दिया जा रहा प्रशिक्षणसंवाद न्यूज एजेंसी।कुल्लू। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुल्लू की ओर से राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के स्वयंसेवकों के लिए युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसका आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के केंद्र पिरड़ी में किया जा रहा है।प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को ब्यास नदी में सर्च एंड रेस्क्यू, प्राथमिक उपचार, अग्नि सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया से संबंधित सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की ओर से विभिन्न आपदा परिस्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल भी करवाई जा रही हैं, जिससे प्रतिभागियों को आपदा के समय त्वरित और प्रभावी राहत एवं बचाव कार्यों का अनुभव मिल सके।रिवर राफ्टिंग सेंटर के प्रभारी गिमनर सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षित कर ऐसे सक्षम स्वयंसेवक तैयार करना है, जो प्राकृतिक अथवा अन्य आपदाओं के दौरान प्रशासन के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और आपदा के प्रति जागरूकता विकसित करने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।

#VolunteersAreLearningTheTricksOfReliefAndRescue #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 31, 2026, 16:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: स्वयंसेवक सीख रहे राहत और बचाव के गुर #VolunteersAreLearningTheTricksOfReliefAndRescue #VaranasiLiveNews