Volkswagen Tayron Life: टायरॉन लाइफ भारत में लॉन्च, R-Line से ₹5 लाख सस्ती, क्या बदला और क्या-क्या मिलता है?
Volkswagen (फॉक्सवैगन) ने भारतीय बाजार में अपनी नई Tayron Life (टायरॉन लाइफ) एसयूवी लॉन्च कर दी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 41.99 लाख रुपये रखी गई है। यह नया वेरिएंट कंपनी की टॉप-स्पेक R-Line से 5 लाख रुपये सस्ता है। हालांकि कीमत कम होने के बावजूद इसमें इंजन और ड्राइवट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फर्क मुख्य रूप से इसके डिजाइन में देखने को मिलता है, जहां इसे स्पोर्टी की बजाय अधिक सादा और प्रीमियम लुक दिया गया है। Volkswagen Tayron Life की कीमत कितनी है और इसकी बाजार में क्या पोजिशनिंग रहेगी फॉक्सवैगन ने Tayron Life को अपनी 5-सीटर एसयूवी लाइन-अप में अधिक किफायती विकल्प के रूप में पेश किया है। यह कंपनी की मुख्यधारा एसयूवी रेंज से ऊपर की पोजिशनिंग रखती है और प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में ग्राहकों को आकर्षित करेगी। मुख्य बातें एक्स-शोरूम कीमत 41.99 लाख रुपये रखी गई है। यह कीमत R-Line के मुकाबले 5 लाख रुपये कम है, जिससे यह अपेक्षाकृत अधिक सुलभ विकल्प बनती है। Volkswagen Tayron Life का मुकाबला Skoda Kodiaq (स्कोडा कोडियाक) और Jeep Meridian (जीप मेरिडियन) से होगा। यानी यह प्रीमियम 5-सीटर एसयूवी सेगमेंट में अपनी जगह बनाएगी। R-Line की तरह इसकी भी महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित फॉक्सवैगन प्लांट में लोकल असेंबली होगी। यानी इस एसयूवी को भारत में ही असेंबल किया जाएगा।
#Automobiles #National #VolkswagenTayronLife #Volkswagen #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 10, 2026, 13:31 IST
Volkswagen Tayron Life: टायरॉन लाइफ भारत में लॉन्च, R-Line से ₹5 लाख सस्ती, क्या बदला और क्या-क्या मिलता है? #Automobiles #National #VolkswagenTayronLife #Volkswagen #VaranasiLiveNews
