Kullu News: कुल्लू के 105 विद्यालयों में शुरू होंगी व्यावसायिक कक्षाएं
खास खबरसमग्र शिक्षा और पीएमश्री योजना के तहत 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगा लाभराजीव नैय्यरकुल्लू। जिला कुल्लू में व्यावसायिक शिक्षा का दायरा लगातार बढ़ रहा है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिले के सातों शिक्षा खंडों के 105 विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा के तहत कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इनमें 95 विद्यालय समग्र शिक्षा योजना और 10 विद्यालय पीएमश्री योजना के अंतर्गत शामिल हैं।विद्यालयों की संख्या बढ़ने से जिले के 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। इन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं विभिन्न व्यावसायिक कोर्स के माध्यम से रोजगारपरक कौशल सीख सकेंगे।जिले के इन विद्यालयों में ऑटोमोटिव, हेल्थ केयर, टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी, टेलीकॉम, सिक्योरिटी, एग्रीकल्चर, आईटीईएस (सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएं), बीएफएसआई (वित्तीय सेवाएं और बीमा), रिटेल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर, प्लंबर, परिधान (एपैरल), शारीरिक शिक्षा, ब्यूटी एंड वेलनेस तथा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट जैसे कोर्स संचालित किए जा रहे हैं।इन कोर्स के माध्यम से विद्यार्थी प्रारंभिक स्तर पर ही कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। समग्र शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक श्याम लाल हांडा ने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए सभी 105 विद्यालयों में व्यावसायिक कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल से विद्यार्थियों में कम उम्र से ही रोजगार के प्रति रुचि विकसित होगी और वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
#VocationalClassesToBeginIn105SchoolsInKullu #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 02, 2026, 17:24 IST
Kullu News: कुल्लू के 105 विद्यालयों में शुरू होंगी व्यावसायिक कक्षाएं #VocationalClassesToBeginIn105SchoolsInKullu #VaranasiLiveNews
