ओ रोमियो में नेशनल अवॉर्ड विनर अभिनेता और इस एक्ट्रेस ने फ्री में किया काम, विशाल भारद्वाज का बड़ा खुलासा
मकबूल, ओमकारा और हैदर जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक विशाल भारद्वाज अब ओ रोमियो लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में एक बार फिर विशाल भारद्वाज शाहिद कपूर के साथ काम कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म में एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आएगी। इसमें नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तृप्ति डिमरी, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं। अब विशाल भारद्वाज ने फिल्म से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने उन कलाकारों के बारे में बताया जिन्होंने फिल्म में बिना एक भी पैसा लिए काम किया है। विक्रांत ने नहीं ली कोई फीस फ्री प्रेस जर्नल के अनुसार, विशाल भारद्वाज ने बताया कि विक्रांत मैसी ने 'ओ रोमियो' के लिए कई साल पहले हामी भरी थी। उस समय जब अभिनेता अभी भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रहे थे। तब से, विक्रांत के करियर में काफी बदलाव आया है, खासकर '12वीं फेल' की जबरदस्त सफलता के बाद। हालांकि, जब विशाल ने उनसे दोबारा संपर्क किया, तो विक्रांत ने अपनी पुरानी बात का सम्मान करते हुए कोई भी फीस लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने निर्देशक को बताया कि 'मकबूल' फिल्म ने उन्हें सिनेमा में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया था और इस फिल्म ने उनकी जिंदगी बदल दी थी। उन्होंने कहा कि यह भूमिका निभाना उनके लिए एक ट्रिब्यूट जैसा था। व्यस्त कार्यक्रम और बढ़ती मांग के बावजूद विक्रांत ने फिल्म के लिए लगभग आठ से नौ दिनों तक शूटिंग की। लेकिन एक रुपए फीस नहीं ली।
#Bollywood #National #VishalBhardwaj #VikrantMassey #TamannaahBhatia #ORomeo #ORomeoStarcast #ORomeoReleaseDate #ORomeoStory #VikrantMasseyORomeo #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 10, 2026, 06:34 IST
ओ रोमियो में नेशनल अवॉर्ड विनर अभिनेता और इस एक्ट्रेस ने फ्री में किया काम, विशाल भारद्वाज का बड़ा खुलासा #Bollywood #National #VishalBhardwaj #VikrantMassey #TamannaahBhatia #ORomeo #ORomeoStarcast #ORomeoReleaseDate #ORomeoStory #VikrantMasseyORomeo #VaranasiLiveNews
