Sant Kabir Nagar News: नाली निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
तिघरा। बखिरा थाना क्षेत्र के बड़गो ग्राम पंचायत की दलित बस्ती में नाली निर्माण को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव में ग्राम प्रधान द्वारा पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया जा रहा है। एक महिला के विरोध करने पर नाली निर्माण कार्य रुक गया है। ग्रामीणों ने नाली निर्माण में बाधा डालने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए समस्या के समाधान के लिए बखिरा थाना प्रभारी से गुहार लगाई है।प्रदर्शन करने वालों में चंद्रावती, तारा, मिसलावती, निर्मला, रीता, शारदा, विजय, आनंद का आरोप है कि एक महिला नाली निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रही हैं, जबकि बनने वाली नाली की भूमि ग्राम समाज की बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार लगभग दो वर्ष पहले ग्राम प्रधान द्वारा उक्त महिला के घर के पीछे पानी निकासी के लिए एक बड़ा पाइप भी लगाया गया था, उक्त महिला ने उस समय किसी प्रकार का विवाद नहीं किया था। लोग घरों के सामने गड्ढा खोदकर पानी एकत्र करने को मजबूर हैं। शादी के समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।लोगों ने बखिरा थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह से इस मामले में हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है, जिससे नाली निर्माण कार्य सुचारू रूप से पूरा हो सके और मोहल्ले के लोगों को जल निकासी की समस्या से राहत मिल सके।
#SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 06, 2026, 22:44 IST
Sant Kabir Nagar News: नाली निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन #SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews
