Gorakhpur News: डोमिनगढ़-डोहरिया मार्ग बंद 20 गांवों के लोगों में आक्रोश

गोरखपुर। डोमिनगढ़ से डोहरिया बाजार जाने वाले पुराने मार्ग को शुक्रवार सुबह रेलवे प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया। मार्ग बंद होने से आसपास के करीब 20 गांवों के लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता बंद होने से उन्हें आने-जाने में परेशानी होगी और लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा। लोगों के अनुसार, शुक्रवार सुबह रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी रेलवे पुल संख्या 183 के पास पहुंचे। यहां पुल के नीचे से गुजर रहे मार्ग की पहले जेसीबी से खोदाई कराई गई। इसके बाद लोहे का बैरियर लगाकर रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया गया। मार्ग बंद किए जाने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विरोध जताने लगे। विरोध बढ़ने पर रेलवे कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ लेकिन ग्रामीणों में नाराजगी बनी रही। ग्रामीणों के अनुसार, इस मार्ग से डोहरिया बाजार, सिसई और जंगल कौड़िया होते हुए महराजगंज, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर जाना आसान था। कालेसर जीरो पॉइंट के रास्ते लखनऊ जाने वाले लोग भी इसका इस्तेमाल करते थे। इसके बंद होने से अब लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन से निर्णय पर पुनर्विचार करने और आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था करने की मांग की है।

#VillagersSayThatTheClosureOfTheRoadWillCauseThemInconvenienceInCommutingAndForceThemToTakeALongDetour. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 01, 2026, 03:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: डोमिनगढ़-डोहरिया मार्ग बंद 20 गांवों के लोगों में आक्रोश #VillagersSayThatTheClosureOfTheRoadWillCauseThemInconvenienceInCommutingAndForceThemToTakeALongDetour. #VaranasiLiveNews