Gurugram News: जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर सोहना एसडीएम से मिले ग्रामीण
एसडीएम ने दो दिन में जर्जर मार्ग में पेच वर्क कार्य शुरू करने का दिया आश्वासनसंवाद न्यूज एजेंसीसोहना। खंड के गांव अभयपुर चौक से लेकर गांव दौला-हरचंदपुर की जर्जर सड़क पर पेच वर्क का कार्य दो दिन में शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, निर्माण कार्य विभाग से एनओसी जारी होने के बाद मिलेगा। यह बात सोहना एसडीएम अखिलेश यादव ने मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर पहुंचे ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल के समक्ष कही। इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल सड़क निर्माण की मांग लेकर बृहस्पतिवार को सोहना के एसडीएम से मिला था। प्रतिनिधिमंडल में काफी संख्या में पंच, सरपंच, नंबरदार व गणमान्य लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने मार्ग की समस्या को बेहतरीन तरीके से रखा और मार्ग का निर्माण बारिश से पूर्व कराए जाने को कहा। वहीं, एसडीएम ने ग्रामीणों को दो दिन में सड़क पर बने गड्ढों में पेच वर्क कराए जाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि सड़क का निर्माण वन विभाग द्वारा एनओसी न दिए जाने के कारण अधर में लटका हुआ है। जैसे ही एनओसी मिल जाएगी, निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस मार्ग की जर्जर हालत को लेकर गत दिनों ग्रामीणों ने गांव हरचंदपुर में विरोध प्रदर्शन करके रोष जताया था। मार्ग करीब 15 वर्षों से जर्जर हालत में है, जिसमें बड़े बड़े गड्ढे बने हुए हैं। कई बुजुर्ग व बच्चे चोटग्रस्त भी हो चुके हैं। इस अवसर पर सरपंच विजय उर्फ गुल्लू, सरपंच जितेंद्र सिंह, ब्लॉक मेंबर उदय सिंह, रघुनंदन शास्त्री, नागेंद्र, शिव कुमार, समाजसेवी बिरजू अधाना, सुंदर भगत, पंच राजेश, सुरेंद्र भामला, ऋषि खटाना, संजू भामला, वीरेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।------------------------वन विभाग से एनओसी मिलने पर मार्ग का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इससे पूर्व मार्ग में पड़े गड्ढों में पेच वर्क का कार्य दो दिन में शुरू करा दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग को आदेश दे दिए गए हैं। -अखिलेश यादव, एसडीएम, सोहना
#VillagersMetTheSohnaSDMToDemandTheConstructionOfTheDilapidatedRoad. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 18, 2026, 18:38 IST
Gurugram News: जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर सोहना एसडीएम से मिले ग्रामीण #VillagersMetTheSohnaSDMToDemandTheConstructionOfTheDilapidatedRoad. #VaranasiLiveNews
