आखिरी फिल्म जन नायकन को लेकर ट्रोल हुए थलापति विजय, नंदमुरी बालकृष्ण बने वजह; यूजर्स बोले- पैसा बर्बाद मत…

जन नायकन का ट्रेलर जब रिलीज हुआ तो विजय के फैंस को यह काफी पसंद आया। फैंस इस फिल्म को लेकर इसलिए उत्साहित हैं, क्योंकि यह थलापति विजय की आखिर फिल्म है। अब यही फिल्म सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही है। दर्शक थलापति विजय को निशाने पर ले रहे हैं। इसकी ट्रोलिंग के पीछे साउथ एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म भगवंत केसरी है। जानिए, यह पूरा मामला क्या है यूजर्स बोले- जन नायकन देखकर अपना पैसा बर्बाद मत करना सोशल मीडिया पर यूजर्स ने विजय की फिल्म जन नायकन के ट्रेलर के सीन्स को जब देखा तो उन्हें जल्द ही पता चल गया कि यह नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म भगवंत केसरी का रीमेक है। फैंस ने दोनों फिल्मों के सीन्स की आपस में तुलना की। आखिर में कई यूजर्स ने कहा कि विजय की फिल्म से बेहतर नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म भगवंत केसरी है। एक यूजर ने कमेंट किया, यूट्यूब पर भगवंत केसरी मौजूद है, इसलिए जन नायकन देखकर अपना पैसा बर्बाद ना करें। इसके बजाय ऑरिजनल फिल्मों को थिएटर में जाकर देखें। एक अन्य यूजर ने लिखा, विजय की फिल्म तो भगवंत केसरी का किसी भी मामले में मुकाबला नहीं कर सकी है। कई तेलुगु यूट्यूबर ने भी इस थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म को जमकर ट्रोल किया है। Jana Nayagan is an official remake of Bhagavanth Kesari and it is fully available for free in Hindi on YouTube.Dont waste a single penny on remakes. Support original films like Raja Saab this Sankranthi pic.twitter.com/JnFg5uhFUrmdash; Tha7a fan (@ExposeDhonifan) January 4, 2026 Officially The Remake of Bhagavanth Kesariஎல்லா சீன் ம்ம் Copy தான் 😂😂😂இந்த பொங்கல் நமக்கு நல்ல entertainment இருக்கு #JanaNayaganTrailer https://t.co/96iMaW1zs0 pic.twitter.com/c6o5KJCPI3mdash; தல அரவிந்த் (@aravinth43AK) January 3, 2026 Telugu Youtuber trolling Jananayagan 🤭As it is Bhagavati kesari 😂😂 @TVKVijayHQ #JanaNayaganTrailer pic.twitter.com/k04NMZYBaZmdash; crazyboy (@crazybo41240079) January 3, 2026 Kesari Pongal 🔥🙎 Now ellarum Bhagavanth Kesari mass film nu muttu kodupanga paarugalen #JanaNayagan as #bhagavatkesari pic.twitter.com/F3ekfSHQi3mdash; Dʜɪʟᴇᴇᴘ Sꜰᴄ ❤️🩹✨ (@NameIsDhileep) January 3, 2026 क्या थी भगवंत केसरी की कहानी भगवंत केसरी की कहानी की बात करें तो इसमें नंदमुरी बालकृष्ण ने एक पूर्व पुलिस ऑफिसर का रोल किया था। वह विजी नाम की लड़की को पालता है, उसे आर्मी में भेजना चाहता है। लेकिन इस बीच विलेन की एंट्री होती है, जो विजी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है, क्योंकि उसकी और नंदमुरी के किरदार की पुरानी दुश्मनी है। लगभग यही कहानी फिल्म जन नायकन के ट्रेलर में भी नजर आती है। कब रिलीज होगी जन नायकन यह फिल्म 9 जनवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में थलापति विजय के अलावा बॉबी देओल भी हैं, जो विलेन के रोल में हैं। वहीं प्रकाश राज, पूजा हेगड़े और प्रियमणि भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं।

#SouthCinema #National #VijayThalapathy #VijayThalapathyMovie #JanaNayaganTrollBecauseOfNandamuriBalakrishn #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 04, 2026, 14:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आखिरी फिल्म जन नायकन को लेकर ट्रोल हुए थलापति विजय, नंदमुरी बालकृष्ण बने वजह; यूजर्स बोले- पैसा बर्बाद मत… #SouthCinema #National #VijayThalapathy #VijayThalapathyMovie #JanaNayaganTrollBecauseOfNandamuriBalakrishn #VaranasiLiveNews