Vijay: बाल कलाकार से बने सुपरस्टार, फिल्में और निजी जीवन विवाद में रहा; अब राजनीतिक भविष्य का होगा फैसला

अभिनेता विजय थलापति तमिल सिनेमा का जाना-माना हैं। महज 69 फिल्में करके ही वह साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। अभिनय के अलावा वह गायिका का भी शौक रखते हैं। अब अभिनेता से नेता बनने की राह पर वह चल पड़े हैं। तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता विजय ने कदम रखा है। एक राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) बनाकर विधानसभा चुनाव लड़ा है। क्या वह जितने सफल सिनेमा में हुए, उतना ही राजनीति में भी होते हैं, यह तो चुनाव परिणाम ही सुनिश्चित करेगा। इससे पहले जानिए, उनके करियर, निजी जीवन से जुड़ी अनसुनी बातें। जोसेफ से कैसे बने थलापति विजय विजय एक फिल्मी परिवार से आते हैं, उनके पिता एस.ए. चंद्रशेखर निर्देशक हैं। वहीं मां शोभा चंद्रशेखर प्लेबैक सिंगर हैं। 22 जून 1974 को जन्मे विजय का असली नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है। उन्होंने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी। कई फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया था। लीड एक्टर के तौर विजय की पहली फिल्म 'नालया थीरपू' थी। यह फिल्म विजय ने 18 साल की उम्र में साइन की थी। अब तक वह 69 फिल्में अपने करियर में कर चुके हैं। उनकी फिल्मों की कहानी हमेशा चर्चा में रही, किरदारों को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया। फैंस उन्हें प्यार से थलापति विजय के नाम से पुकारते हैं।

#SouthCinema #National #TamilNaduAssemblyElectionsResult #VijayThalapathyTamilNaduAssemblyElectionsRes #VijayThalapathy #VijayThalapathyCareer #VijayThalapathyPersonalLife #VijayThalapathyKnownUnknownFacts #TamilNaduAssemblyElectionsResult2026 #VijayThalapathyMovies #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 03, 2026, 16:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Vijay: बाल कलाकार से बने सुपरस्टार, फिल्में और निजी जीवन विवाद में रहा; अब राजनीतिक भविष्य का होगा फैसला #SouthCinema #National #TamilNaduAssemblyElectionsResult #VijayThalapathyTamilNaduAssemblyElectionsRes #VijayThalapathy #VijayThalapathyCareer #VijayThalapathyPersonalLife #VijayThalapathyKnownUnknownFacts #TamilNaduAssemblyElectionsResult2026 #VijayThalapathyMovies #VaranasiLiveNews