ViRosh Wedding: संगीत सेरेमनी में तस्वीरों के जरिए लव स्टोरी बयां करेंगे विजय-रश्मिका, वेन्यू से वीडियो वायरल
फैंस के सबसे चहेते सेलिब्रिटी कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी शादी को ग्रैंड बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते। गेस्ट को हैंड रिेटेन नोट देने से लेकर शानदार प्री-वेडिंग फंक्शन तक, कपल काफी भव्य तरीके से अपनी शादी का कर रहा है। अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है। जिससे पता चलता है कि कपल संगीत समारोह के दौरान अपनी लव स्टोरी को भी सबके साथ साझा करना चाह रहा है। वायरल वीडियो में दोनों की कई खास व रोमांटिक तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। वीडियो में दिखे कपल के खास पल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस छोटे से वीडियो में विजय और रश्मिका की कई खूबसूरत और प्यारी तस्वीरें नजर आ रही हैं। ये ऐसी तस्वीरें हैं, जिन्हें कपल ने कभी सोशल मीडिया पर साझा नहीं किया है। We need those original pictures @iamRashmika please 🥹❤️❤️#ViRosh pic.twitter.com/uVx2O2gWLzmdash; Rahul (@The_pathbreaker) February 24, 2026 वीडियो में कार में ली गई सेल्फी से लेकर छुट्टियों के दौरान खींची गई तस्वीरों और एक-दूसरे को गले लगाते हुए उनके खास रोमांटिक पलों तक की कई तस्वीरें उदयपुर के आईटीसी मोमेंटोस के लॉन में लगाई गई हैं, जहां यह जोड़ा अपनी शादी का जश्न मना रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि विजय और रश्मिका ने संगीत नाइट के दौरान अपनी प्रेम कहानी को सभी के साथ तस्वीरों के जरिए साझा करने का विचार किया है।
#Bollywood #National #ViroshWedding #Virosh #VijayRashmikaWedding #VijayRashmikaWeddingViralVideo #ViroshWeddingViralVideo #VijayRashmikaSangeetCeremony #VijayRashmikaWeddingDate #VijayRashmikaWeddingVenue #VijayRashmikaPreWeddingFunctions #VijayRashmikaHaldiCeremony #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 10:56 IST
ViRosh Wedding: संगीत सेरेमनी में तस्वीरों के जरिए लव स्टोरी बयां करेंगे विजय-रश्मिका, वेन्यू से वीडियो वायरल #Bollywood #National #ViroshWedding #Virosh #VijayRashmikaWedding #VijayRashmikaWeddingViralVideo #ViroshWeddingViralVideo #VijayRashmikaSangeetCeremony #VijayRashmikaWeddingDate #VijayRashmikaWeddingVenue #VijayRashmikaPreWeddingFunctions #VijayRashmikaHaldiCeremony #VaranasiLiveNews
