Delhi NCR News: उत्तर रेलवे में सतर्कता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित
नई दिल्ली। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को उत्तर रेलवे मुख्यालय में सतर्कता विभाग की ओर से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें रेलवे के विभिन्न विभागों की नौ टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से रेलकर्मियों को नियमों, जवाबदेही और सत्यनिष्ठा के प्रति जागरूक किया गया। प्रतियोगिता में रेलवे स्थापना नियम, सतर्कता, अनुशासन एवं अपील, संविधान, पर्यावरण संबंधी मुद्दों और समसामयिक विषयों से जुड़े सवाल पूछे गए। इस दौरान सत्यनिष्ठा से समृद्धि विषय पर विचार-विमर्श प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें राजपत्रित और अराजपत्रित रेलकर्मियों ने रूप से भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से कार्यप्रणाली में ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों के महत्व पर चर्चा की गई। उत्तर रेलवे की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम सतर्कता जागरूकता सप्ताह का हिस्सा है। इस वर्ष सप्ताह की थीम सत्यनिष्ठा से समृद्धि रखी गई है। ब्यूरो
#VigilanceQuizCompetitionOrganizedInNorthernRailway #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 20:34 IST
Delhi NCR News: उत्तर रेलवे में सतर्कता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित #VigilanceQuizCompetitionOrganizedInNorthernRailway #VaranasiLiveNews
