Video: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मोहल नेचर पार्क में लगाया योग शिविर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को वन विभाग के नेचर पार्क मोहल में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था कुल्लू की योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वन विभाग, जीबी पंत हिमालयन रिसर्च इंस्टीट्यूट, डीएवी स्कूल, एनसीसी, एनएसएस के विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग सत्र का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक सुंदर ठाकुर, सोनम डोलमा और सरिता शर्मा ने किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। आर्ट ऑफ लिविंग के मीडिया प्रभारी सुशांत शर्मा ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास का प्रभावी माध्यम है तथा लोगों में इसके प्रति रुचि लगातार बढ़ रही है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया गया।

Video: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मोहल नेचर पार्क में लगाया योग शिविर #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 16:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मोहल नेचर पार्क में लगाया योग शिविर #VaranasiLiveNews