Video: शाहजहांपुर में होली के गीतों पर थिरकीं पूर्वांचल की महिलाएं

शाहजहांपुर में पूर्वांचल महिला महासभा का होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। महिलाओं ने होली गीतों पर डांस किया, साथ ही गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी। शहर के एक होटल में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम एफआर की पत्नी सौम्या ने मां शारदे के चित्र के सामने दीप जलाकर किया। संस्था की अध्यक्ष सरिता यादव ने भोजपुरी भाषा में गणेश वंदना प्रस्तुत की। महामंत्री किरन सिंह ने बताया कि विलुप्त होती परंपराओं, संस्कृति व पर्वों को युवा पीढ़ी तक मंच के माध्यम से पहुंचाने का मकसद है। महासभा ने एडीएम की पत्नी को संरक्षक का दायित्व दिया। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। इस बीच महिलाओं ने गीत सुनाकर तालियां बटोरी। होली गीतों पर नृत्य भी किया। इस मौके पर अंकिता यादव, कृष्ण पाल, उर्मिला देवी, नंदिनी गुप्ता, नेहा सिंह, अमृता पांडेय, सुमन सिंह, सुनीता यादव, प्रियंका श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Video: शाहजहांपुर में होली के गीतों पर थिरकीं पूर्वांचल की महिलाएं #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 12, 2026, 13:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: शाहजहांपुर में होली के गीतों पर थिरकीं पूर्वांचल की महिलाएं #VaranasiLiveNews