अपराजिता: चूल्हे-चौके से निकलकर कामयाबी का परचम लहरा रही आधी आबादी
बरेली के रक्षपाल बहादुर प्रबंधन संस्थान में शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक चंचल गंगवार व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला मिशन समन्वयक रिंकी सैनी ने छात्राओं को विभिन्न जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब सिर्फ चूल्हे-चौके तक सीमित नहीं। वह समाज में बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कामयाबी का परचम लहरा रही हैं। इस आपाधापी के बीच महिलाओं को अपने खान-पान पर ध्यान देना चाहिए। छात्राओं को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
अपराजिता: चूल्हे-चौके से निकलकर कामयाबी का परचम लहरा रही आधी आबादी #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 23, 2025, 10:37 IST
अपराजिता: चूल्हे-चौके से निकलकर कामयाबी का परचम लहरा रही आधी आबादी #VaranasiLiveNews
