बास्केटबॉल खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने की करेंगे कोशिश - शिवकुमार
अयोध्या निवासी क्रीड़ा अधिकारी शिवकुमार यादव का स्थानांतरण श्रावस्ती से प्रयागराज हुआ है। बास्केटबॉल के खिलाड़ी रहे शिवकुमार को अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाले खेलों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने जून के शुरुआत से यहां क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के सुपरविजन में कार्य करना शुरू कर दिया है। वह बास्केटबॉल के खिलाड़ियों को प्रशिक्षित भी करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रयागराज के बास्केटबॉल खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने की कोशिश करेंगे। इसके अलावा कॉम्प्लेक्स में खेल सुविधाएं बढ़ाने की भी कोशिश करेंगे।
बास्केटबॉल खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने की करेंगे कोशिश - शिवकुमार #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 16:15 IST
बास्केटबॉल खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने की करेंगे कोशिश - शिवकुमार #VaranasiLiveNews
