फतेहाबाद में देर रात बारिश से बदला मौसम, उमस और गर्मी से मिली राहत
कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बुधवार देर रात हुई बारिश से राहत मिली। देर रात अचानक मौसम बदला और शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद वीरवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। सुबह भी ठंडी हवा चलने से लोगों ने राहत महसूस की। बुधवार को दिनभर तेज धूप और उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शाम के समय आसमान में बादल छाने लगे थे। देर रात बारिश शुरू होने के बाद मौसम ने करवट ली। बारिश के चलते सड़कों और गलियों में पानी जमा हो गया। हालांकि, बारिश अधिक देर तक नहीं होने के कारण जलभराव की स्थिति ज्यादा गंभीर नहीं रही।
फतेहाबाद में देर रात बारिश से बदला मौसम, उमस और गर्मी से मिली राहत #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 17, 2026, 10:14 IST
फतेहाबाद में देर रात बारिश से बदला मौसम, उमस और गर्मी से मिली राहत #VaranasiLiveNews
