Bijnor: आकाशवाणी के 90 साल पूरे होने पर नजीबाबाद में वॉकेथॉन, 90 साल बेमिसाल का उद्घोष गूंजा
आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र की ओर से कदमताल वॉकेथॉन का आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से आकाशवाणी के 90 वर्षों के प्रसारण सफर का जश्न मनाया गया, जिसमें केंद्र से जुड़े श्रोता, कलाकार और शहर के नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। आकाशवाणी नजीबाबाद स्टूडियो परिसर से मुख्य अतिथि सीओ डॉ. अंजनी कुमार, एडीपी शोभित शर्मा, डीडीई तिलकराम, एई कुशल पाल सिंह और पैक्स अंकित सैनी ने संयुक्त रूप से वॉकेथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि आकाशवाणी ने सामाजिक जागरूकता, सूचना, शिक्षा और मनोरंजन के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया है। स्टूडियो परिसर से शुरू हुई कदमताल वॉकेथॉन के दौरान सड़कों पर आकाशवाणी के 90 साल बेमिसाल का उद्घोष गूंजता रहा। कदमताल आयोजन में आकाशवाणी के श्रोताओं, कलाकारों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और आकस्मिक कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वॉकेथॉन में मॉडर्न ऐरा मंडावर, आरआर मोरारका द्वारिकेश नगर, आर्यंस कॉन्वेंट एकेडमी और होली फैमिली कॉन्वेंट स्कूल सहित कई विद्यालयों के विद्यार्थी और शिक्षक भी शामिल हुए। इसके अलावा आमंत्रित कलाकारों और श्रोताओं में अनुराधा माथुर, डॉ. एसके जौहर, डॉ. राजीव अरोड़ा, डॉ. केसी मठपाल, इंद्रदेव भारती, अमन कुमार, अनिल बिंजोला, कविता राणा, डॉ. रजनी शर्मा, रेहान खान, शनवार किरतपुरी, डॉ. आफताब नोमानी, दानिश सैफी और शशिकला राजपूत सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
Bijnor: आकाशवाणी के 90 साल पूरे होने पर नजीबाबाद में वॉकेथॉन, 90 साल बेमिसाल का उद्घोष गूंजा #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 08, 2026, 17:05 IST
Bijnor: आकाशवाणी के 90 साल पूरे होने पर नजीबाबाद में वॉकेथॉन, 90 साल बेमिसाल का उद्घोष गूंजा #VaranasiLiveNews
