विश्वनाथ मंदिर अन्नक्षेत्र के कर्मचारी का बयान असत्य और निराधार, VIDEO
11 मार्च को, जो कि कल की तिथि है, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के द्वारा संचालित अन्नक्षेत्र में कार्य करने वाले एक कर्मचारी रवि द्वारा मीडिया के समक्ष एक वक्तव्य दिया गया। यह स्पष्ट किया जाता है कि रवि केवल हमारे संगठन में एक सामान्य कार्यकर्ता हैं। उनका श्री काशी विश्वनाथ मंदिर अन्नक्षेत्र की ओर से कोई वेतन संबंध, आधिकारिक दायित्व या अधिकृत प्रतिनिधित्व नहीं है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने यह कहा कि एलपीजी की कमी के कारण अन्नक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो रही है तथा भक्तों के लिए भोजन की मात्रा कम की जा रही है। यह स्पष्ट रूप से बताया जाता है कि इस प्रकार का कोई भी कथन न तो उन्हें देने का अधिकार था और न ही उन्हें वास्तविक स्थिति की सही जानकारी थी। उनका यह वक्तव्य पूर्णतः असत्य और निराधार है। संभवतः उन्होंने यह बयान कैमरे के सामने बोलने के उत्साह या असावधानी में दिया है। रसोई व्यवस्था और अन्नक्षेत्र के संचालन के विषय में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पहले ही आधिकारिक स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं। सभी मीडिया संस्थानों तथा जनसाधारण से विनम्र अनुरोध करते हैं कि किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के हास्यास्पद और असत्य वक्तव्यों के आधार पर अनावश्यक सनसनी या भ्रम की स्थिति उत्पन्न न करें।
विश्वनाथ मंदिर अन्नक्षेत्र के कर्मचारी का बयान असत्य और निराधार, VIDEO #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 12, 2026, 19:13 IST
विश्वनाथ मंदिर अन्नक्षेत्र के कर्मचारी का बयान असत्य और निराधार, VIDEO #VaranasiLiveNews
