VIDEO: लंबित मामलों को मध्यस्थता से सुलझाना रहेगी प्राथमिकता- विनीता सिंह
आगरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में सचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद विनीता सिंह प्रथम ने बताया कि उनकी सबसे प्रमुख प्राथमिकता माध्यस्थता अभियान को सफल बनाना रहेगा। प्राधिकरण में विभिन्न न्यायालयों के करीब 550 मामले आए हैं । उनमें पारवारिक, वैवाहिक, चेक बाउंस, आपसी मारपीट व अन्य तरह के मामले है । जिनमें आपसी सूझबूझ से समझौता हो सकते हैं । ऐसे मामालों में दोनों पक्ष को न्यायसंगत के साथ सुलह के लिए राजी करने का प्रयास रहेगा। इसके अलवा तहसील स्तर पर 5-5 गांव में लीगल एड क्लीनिक के स्थापित कैंपों के माध्यम से पीएलवी ग्रामीणों को विधिक अधिकारों के लिए जागरूक करेंगे। जिससे अशिक्षित और कमजोर तबके के लोगों को कानून सहायता लेने में समर्थन बन सकें। इसके साथ ही जेल में बंद कैदियों को मिलने वाली कानूनी सहायता, निगरानी और पीड़ित महिलाओं को मुआवजा देने की प्रक्रिया के संचालन को बेहतर करने का प्रयास रहेगा ।
VIDEO: लंबित मामलों को मध्यस्थता से सुलझाना रहेगी प्राथमिकता- विनीता सिंह #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 29, 2026, 14:31 IST
VIDEO: लंबित मामलों को मध्यस्थता से सुलझाना रहेगी प्राथमिकता- विनीता सिंह #VaranasiLiveNews
