नारनौल: ग्रामीणों को यातायात नियमों और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति किया गया जागरूक

हरियाणा एचएएम प्रोजेक्ट्स की ओर से सोमवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का नारनौल में आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर सड़क सुरक्षा-जीवन सुरक्षा थीम के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस अभियान में स्ट्रीट प्ले के माध्यम से सड़क उपयोगकर्ताओं और आसपास के ग्रामीणों को यातायात नियमों और सुरक्षित ड्राइविंग व्यवहार के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में यमराज और चित्रगुप्त की भूमिका निभाते हुए टीम ने लोगों को सीटबेल्ट और हेलमेट का उपयोग करने, ओवरटेकिंग और ओवरस्पीडिंग से बचने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा गलत दिशा में ड्राइविंग से बचने की सलाह दी। दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट भी वितरित किए गए। स्ट्रीट प्ले के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सड़क पर छोटी सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए सभी सड़क उपयोगकर्ताओं को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

नारनौल: ग्रामीणों को यातायात नियमों और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति किया गया जागरूक #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 26, 2026, 15:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


नारनौल: ग्रामीणों को यातायात नियमों और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति किया गया जागरूक #VaranasiLiveNews