सोलन: रामशहर में चिट्टा को लेकर एकजुट हुए ग्रामीण

रामशहर पंचायत में एंटी चिट्टा अभियान के तहत जागरूकता बैठक का आयेाजन किया गया। इसमें थाना प्रभारी रामशहर विनोद कुमार ने चिट्टा के प्रति सभी को जागरूक किया। पंचायत प्रधान कृष्णा शर्मा ने कहा कि यदि आसपास कोई चिट्टे से संबंधित सूचना मिलती है तो पुलिस थाना रामशहर में जरूर जानकारी दें ताकि सभी अपने बच्चों को इस चिट्टे से बचाया जा सके। शहरों के साथ यह नशा धीरे-धीरे गांव में पहुंच रहा है। इसलिए सभी जागरूक रहें। समाजसेवी नारायण दत्त शास्त्री ने कहा यह चिट्टे से हमें अपने बच्चों को जागरूक करना होगा और अपने क्षेत्र में आसपास सभी को इसके बारे में जागरूक करना चाहिए। इसमें लगभग एक दर्जन आंगनबाड़ी सहायकों ने इसमें भाग लिया

सोलन: रामशहर में चिट्टा को लेकर एकजुट हुए ग्रामीण #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 22, 2026, 12:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


सोलन: रामशहर में चिट्टा को लेकर एकजुट हुए ग्रामीण #VaranasiLiveNews