Jammu: 'तीन दिन में पानी नहीं आया तो हाइवे जाम', कांग्रेस नेता करन दीप सिंह की चेतावनी

पंचायत धनवा सलून में पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों ने शनिवार को जल शक्ति विभाग के खिलाफ रियासी-पौनी सड़क मार्ग में सलून की तरह जाने वाले लिंक रोड पर प्रदर्शन किया। स्थानीय लोग पंकज सिंह, हेम राज ने बताया कि बहुत दिनों से क्षेत्रवासी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। कई दिन बीत गए है, उनको गुहार लगाते हुए कि पानी की सप्लाई चला दो,लोग परेशान हो रहे हैं,लेकिन खाली आश्वासन दिया जाता है। समस्या का समाधान अधिकारी नहीं निकालते है। मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव करन दीप सिंह भी पहुंचे। उनकी मौजूदगी में भी जल शक्ति विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी हुई। मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे सब इंस्पेक्टर बलजीत कौर व सब इंस्पेक्टर राजेश चौधरी ने विभाग के जूनियर इंजीनियर तनवीर से फोन पर बात की,जिन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही पानी की आपूर्ति बहाल होगी, आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। कांग्रेस नेता करन दीप सिंह ने कहा कि अगर तीन दिनों के अंदर गांव में पानी की समस्या हल नहीं हुई और रोजाना पानी नहीं आया तो वह लोगों साथ मिल कर हाइवे को बंद कर देंगे,इसके साथ ही प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर राजा राम, हंस राज, राकेश कुमार, रत्न सिंह, ठाकुर दास,जोगिंदर सिंह व अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Jammu: 'तीन दिन में पानी नहीं आया तो हाइवे जाम', कांग्रेस नेता करन दीप सिंह की चेतावनी #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 11:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Jammu: 'तीन दिन में पानी नहीं आया तो हाइवे जाम', कांग्रेस नेता करन दीप सिंह की चेतावनी #VaranasiLiveNews