फतेहाबाद में पीने की पानी की समस्या को लेकर लघु सचिवालय पहुंचे गांव धांगड़ के ग्रामीण
गांव धांगड़ में पीने के पानी की समस्या को लेकर काफी संख्या में ग्रामीण लघु सचिवालय पहुंचे। इस दौरान ग्रामीण सांसद सुभाष बराला से मिलना चाहते थे, ग्रामीणों को रोकने भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फोन करके बुलाया गया। जानकारी देते हुए ग्रामीण रोहताश ने बताया कि पिछले काफी समय से गांव में पानी की समस्या है। जिसको लेकर ग्रामीण इकट्ठा होकर आए है। मौके पर पहुंचे जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सतपाल रोज ने ग्रामीणों को कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। गांव में अगर पाइपलाइन में लीकेज या कोई और परेशानी है तो उसको भी ठीक करवाया जाएगा इस दौरान एसडीओ में ग्रामीणों को समझाया कि गांव में अगर खुले अवैध कनेक्शन चल रहे हैं तो आप भी प्रशासन का सहयोग करें ताकि पानी की बर्बादी को रोका जा सके बर्बाद हुए पानी की जगह है वह अपनी आपके घरों में पहुंच सके।
फतेहाबाद में पीने की पानी की समस्या को लेकर लघु सचिवालय पहुंचे गांव धांगड़ के ग्रामीण #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 12, 2025, 13:47 IST
फतेहाबाद में पीने की पानी की समस्या को लेकर लघु सचिवालय पहुंचे गांव धांगड़ के ग्रामीण #VaranasiLiveNews
