VIDEO: निजी जमीन में लगा दिया खड़ंजा, ग्राम विकास अधिकारी पर गिरी गाज

आगरा के ब्लॉक खेरागढ़ की ग्राम पंचायत अटा में ग्राम विकास अधिकारी ने पंचायत निधि से निजी जमीन में खड़ंजा लगा दिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में निलंबन की कार्रवाई हुई। शासकीय धन के दुरुपयोग, कार्य में लापरवाही और गेटवे सॉफ्टवेयर से बाहर भुगतान करने सहित अन्य 11 आरोप हैं। जांच में दोषी पाते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी ने कार्रवाई की संस्तुति दी है। जिला विकास अधिकारी ने निलंबन के साथ ही 96,500 रुपये की वसूली के आदेश दिए हैं।

VIDEO: निजी जमीन में लगा दिया खड़ंजा, ग्राम विकास अधिकारी पर गिरी गाज #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 16:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: निजी जमीन में लगा दिया खड़ंजा, ग्राम विकास अधिकारी पर गिरी गाज #VaranasiLiveNews