सिरमौर: विजेंद्र मेहरा बोले- 42 हजार न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर दिल्ली कूच करेंगे सिरमौर के सैकड़ों मजदूर
42 हजार रुपये मासिक न्यूनतम वेतन, चार लेबर कोड की वापसी, स्थायी रोजगार और सामाजिक सुरक्षा समेत अन्य मांगों को लेकर सिरमौर से सैकड़ों मजदूर 1 और 2 दिसंबर को दिल्ली कूच करेंगे। सीटू जिला सिरमौर की नाहन में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर एवं विस्तारित बैठक में दिल्ली घेरो कार्यक्रम में जिले से व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। नाहन में जिला कमेटी अध्यक्ष सुरजीत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सीटू के राज्य अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, उपाध्यक्ष जगत राम और जिला महासचिव आशीष कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत करने, मजदूरों के बीच गतिविधियां बढ़ाने और आगामी संघर्षों की तैयारियों पर चर्चा की गई। सीटू नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के केंद्रीय न्यूनतम वेतन सलाहकार बोर्ड के पुनर्गठन में सीटू, एटक और इंटक जैसी प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों को प्रतिनिधित्व से बाहर रखा गया है। बैठक में मिड-डे मील जिला अध्यक्ष विनीत, महासचिव संदीप, वीरेंद्र, प्रोजेक्ट पांवटा अध्यक्ष इंदु तोमर, प्रोमिला, नीलम शर्मा, शीला, देवकुमारी, चंद्रकला और निर्मला समेत विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सिरमौर: विजेंद्र मेहरा बोले- 42 हजार न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर दिल्ली कूच करेंगे सिरमौर के सैकड़ों मजदूर #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 19, 2026, 12:03 IST
सिरमौर: विजेंद्र मेहरा बोले- 42 हजार न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर दिल्ली कूच करेंगे सिरमौर के सैकड़ों मजदूर #VaranasiLiveNews
