विजयपुर हाई सेकेंडरी स्कूल में मनाई गई लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती, छात्रों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

पुलिस द्वारा विजयपुर हाई सेकेंडरी स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर स्कूल में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि डीएसपी विजयपुर अरुण सिंह जमवाल थे।उन्होंने छात्रों को बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश के विभिन्न राज्यों को एक साथ लाने के लिए अथक प्रयास किए थे।इस मौके पर थाना प्रभारी सुशील शर्मा स्कूल के विधार्थियों और स्टाफ ने भी अपने अपने विचार रखे। डीएसपी ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने ऐसा रास्ता दिखाया कि आज भारत विश्व में एक मजबूत राष्ट्र के रूप में पहचाना जाता है। इस दौरान सरदार पटेल के जीवन से संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। छात्रों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई और छात्रों को अखंड भारत को एकता के सूत्र में बांधने का संकल्प दिलाया। छात्रों को राष्ट्रहित में कार्य करने, समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने, भ्रष्टाचार, नशाखोरी, अनुशासन और पर्यावरण को संरक्षित रखने की शपथ ग्रहण कराई।

विजयपुर हाई सेकेंडरी स्कूल में मनाई गई लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती, छात्रों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 30, 2025, 17:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


विजयपुर हाई सेकेंडरी स्कूल में मनाई गई लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती, छात्रों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ #VaranasiLiveNews