Video: दूषित जलापूर्ति और बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, कानपुर रोड जाम

आलमबाग क्षेत्र के रामनगर, मंगलखेड़ा और रामप्रसाद खेड़ा के निवासियों ने दूषित जलापूर्ति और बिजली की समस्या को लेकर सोमवार सुबह प्रदर्शन किया। सुबह करीब 10 बजे बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग घरों से निकलकर कानपुर रोड पर पहुंच गए और सड़क के बीच बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पार्षद, बिजली विभाग और प्रशासन पर समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम होने के कारण आलमबाग चौराहे से कृष्णा नगर तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान तीन थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही और लोगों को समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। स्थानीय लोगों ने जल्द समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

Video: दूषित जलापूर्ति और बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, कानपुर रोड जाम #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 13:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: दूषित जलापूर्ति और बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, कानपुर रोड जाम #VaranasiLiveNews