VIDEO: दशरथ पथ निर्माण अंतिम चरण में, दीपोत्सव से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य
अयोध्या। 418.98 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 15.39 किलोमीटर लंबे फोरलेन दशरथ पथ का करीब 92 फीसदी काम पूरा हो चुका है। दीपोत्सव से पहले परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। साकेत पेट्रोल पंप से बिल्वहरी घाट स्थित महाराज दशरथ समाधि स्थल तक बन रहे मार्ग पर लाइटिंग और सुंदरीकरण का काम तेज है। अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से 82.68 लाख रुपये की लागत से लगभग 32 मुद्रा स्तंभ लगाए जा रहे हैं। इनमें योग और शस्त्र मुद्राएं प्रदर्शित होंगी। करीब छह फीट ऊंचे स्तंभों पर शंख, चक्र, गदा और फरसा जैसे प्रतीक सजाए जा रहे हैं।
VIDEO: दशरथ पथ निर्माण अंतिम चरण में, दीपोत्सव से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 16, 2026, 14:16 IST
VIDEO: दशरथ पथ निर्माण अंतिम चरण में, दीपोत्सव से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य #VaranasiLiveNews
