Video: तेज धूप और उमस से बेहाल लखनऊ, तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने के आसार
राजधानी में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दिन चढ़ने के साथ गर्म हवाओं का असर भी महसूस किया गया, जिससे सड़कों पर निकलने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे गर्मी का प्रकोप और तेज हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 21 तारीख के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में लू चलने की भी संभावना है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।
Video: तेज धूप और उमस से बेहाल लखनऊ, तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने के आसार #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 19, 2026, 11:35 IST
Video: तेज धूप और उमस से बेहाल लखनऊ, तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने के आसार #VaranasiLiveNews
