Video: श्रावस्ती में होली खेलने के बाद नदी में नहाने गए चार बच्चे डूबे, तीन को निकाला, एक लापता
मल्हीपुर क्षेत्र के सेमरहनिया निवासी उर्मिला(10), उनका भाई लक्ष्मण(12), अंशिका(09) और कुमकुम (8) बुधवार को रंग खेलने के बाद शाम को राप्ती नदी में नहाने गए थे। नहाते समय चारों गहरे पानी में चले गए और नदी में डूबने लगे। बच्चों की चीख सुन घटवार मंगली ने तत्काल नदी में छलांग लगा दी। मंगली ने उर्मिला,अंशिका और लक्ष्मन को तो नदी से बाहर निकाल लिया, लेकिन कुमकुम नदी की तेज धारा में लापता हो गई। नदी से बाहर निकाली गई उर्मिला की हालत गंभीर देख उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल भिनगा पहुचाया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मल्हीपुर पुलिस स्थानीय गोताखोरों के साथ नदी की धारा में बही कुमकुम की तलाश में जुटी है।
Video: श्रावस्ती में होली खेलने के बाद नदी में नहाने गए चार बच्चे डूबे, तीन को निकाला, एक लापता #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 17:35 IST
Video: श्रावस्ती में होली खेलने के बाद नदी में नहाने गए चार बच्चे डूबे, तीन को निकाला, एक लापता #VaranasiLiveNews
