Video: शराब के लिए पैसे न देने पर युवक ने पिता पर किया बांके से हमला
सरोजनी नगर में बुधवार को शराब के पैसे देने से मना करने पर एक युवक ने अपने बुजुर्ग पिता पर बांके से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन घायल संतलाल को लोक बंधु अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत अधिक गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर भेज दिया। बेहसा निवासी संतलाल रावत (60) मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी की 5 वर्ष पहले कैंसर की बीमारी से मौत हो चुकी है। संतलाल के पांच विवाहित बेटियां और इकलौता विवाहित बेटा नीरज (35) है। नीरज नशेड़ी पृवत्ति का बताया जा रहा है। संतलाल बुधवार दोपहर बाद करीब 3 बजे घर की बिजली का बिल जमा कर घर पहुंचे तो नीरज शराब के नशे में संतलाल के पास पहुंचा और शराब पीने के लिए रुपए मांगने लगा।संतलाल ने रुपए देने से मना किया तो नीरज ने संतलाल के ऊपर बांके से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
Video: शराब के लिए पैसे न देने पर युवक ने पिता पर किया बांके से हमला #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 11, 2026, 19:54 IST
Video: शराब के लिए पैसे न देने पर युवक ने पिता पर किया बांके से हमला #VaranasiLiveNews
