VIDEO: समय रहते करा लें रजिस्ट्रेशन, वरना अटक सकती है सरकारी योजनाओं की रकम

अगर आप किसान हैं और अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है, तो सावधान हो जाइए। अब बिना रजिस्ट्री के न तो आप अपना गेहूं सरकारी खरीद केंद्रों पर बेच पाएंगे और न ही किसान सम्मान निधि जैसी महत्वपूर्ण योजना का लाभ ले सकेंगे। सरकार की ओर से फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य किया जा रहा है, ताकि किसानों का पूरा डेटा डिजिटल रूप में उपलब्ध रहे और योजनाओं का लाभ सीधे सही व्यक्ति तक पहुंचे। ऐसे में रजिस्ट्री न कराने वाले किसानों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। क्या होंगे फायदे . सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा . किसान सम्मान निधि की किस्त समय पर आएगी गेहूं सहित अन्य फसलों की बिक्री में कोई बाधा नहीं . फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक किसानों का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा क्यों जरूरी है रजिस्ट्री फार्मर रजिस्ट्री के जरिए सरकार किसानों की पहचान, जमीन और फसल से जुड़ी जानकारी को एक प्लेटफॉर्म पर ला रही है। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और बिचौलियों की भूमिका कम होगी। कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन किसान अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र, कृषि विभाग कार्यालय या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, जमीन से जुड़े दस्तावेज और मोबाइल नंबर जरूरी होंगे।

VIDEO: समय रहते करा लें रजिस्ट्रेशन, वरना अटक सकती है सरकारी योजनाओं की रकम #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 18:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: समय रहते करा लें रजिस्ट्रेशन, वरना अटक सकती है सरकारी योजनाओं की रकम #VaranasiLiveNews