VIDEO: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सड़कों पर उतरे आप कार्यकर्ता, बोले- एसआईटी पर भरोसा नहीं, निष्पक्ष जांच करवाई जाए
राजधानी लखनऊ के स्वास्थ्य भवन चौराहे पर रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तर प्रदेश ऑटो विंग के प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुराना उच्च न्यायालय (पुराना हाई कोर्ट) के पास विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर के नाम पर हुए कथित चंदे की चोरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और जांच एजेंसियोंके खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया औरकहा कि करोड़ों लोगों की आस्था राम मंदिर से जुड़ी हुई है, लेकिन वहां चंदे की चोरी की जा रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) पर अविश्वास जताते हुए बोला कि हमें उत्तर प्रदेश सरकार की एसआईटी (SIT) पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। हमारी मांग है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के किसी सिटिंग (वर्तमान) जज की देखरेख में इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, तभी सच सामने आ पाएगा। प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव ज्ञान सिंह कुशवाहा ने भी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग खुद को 'राम को लाने वाले' बताते थे, आज उनके ही संरक्षण में मंदिर के चंदे की चोरी हो रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों और लोगों ने मिलकर करीब 400 से 500 करोड़ रुपये का घोटाला किया है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी भरे लहजे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में इस तरह की चीजें अब बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और इस घोटाले में शामिल सभी दोषियों पर तुरंत सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
VIDEO: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, बोले- एसआईटी पर भरोसा नहीं, निष्पक्ष जांच करवाई जाए #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 15:15 IST
VIDEO: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, बोले- एसआईटी पर भरोसा नहीं, निष्पक्ष जांच करवाई जाए #VaranasiLiveNews
