Video: पुस्तक मेले में पहली बार आईं कपड़े की किताबें, धोकर फिर कर सकते हैं इस्तेमाल
लखनऊ विश्वविद्यालय में सजे गोमती पुस्तक मेले में इस बार बच्चों के लिए कपड़े से बनी किताबें आकर्षण का केंद्र हैं। मेले में पहली बार प्रदर्शित की गई इन किताबों को बच्चे गंदा होने पर धो भी सकते हैं। खास बात यह है कि इन्हें आसानी से फोल्ड किया जा सकता है और बच्चे खेल-खेल में इन्हें तकिया की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अनोखी बनावट और बच्चों के अनुकूल डिजाइन के कारण इस स्टॉल पर बच्चों के साथ अभिभावकों की भीड़ जुट रही है। पुस्तक मेले में कपड़े की किताबें लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
Video: पुस्तक मेले में पहली बार आईं कपड़े की किताबें, धोकर फिर कर सकते हैं इस्तेमाल #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 14, 2026, 14:13 IST
Video: पुस्तक मेले में पहली बार आईं कपड़े की किताबें, धोकर फिर कर सकते हैं इस्तेमाल #VaranasiLiveNews
