अमृतसर में एएसआई का रिश्वत लेते वीडियो वायरल
अमृतसर में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक कथित रिश्वतखोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक एएसआई को रिश्वत लेते हुए दिखाया जा रहा है, जिससे पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि संबंधित एएसआई ने किसी मामले में कार्रवाई के एवज में करीब पांच हजार रुपये लिए, जबकि मुंशी के नाम पर एक हजार रुपये और मांगने का आरोप भी लगाया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में रोष देखने को मिल रहा है और पुलिस की छवि पर भी असर पड़ा है। वायरल वीडियो के चलते आम जनता के बीच पुलिस की पारदर्शिता और कार्यप्रणाली को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
अमृतसर में एएसआई का रिश्वत लेते वीडियो वायरल #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 15, 2026, 09:59 IST
अमृतसर में एएसआई का रिश्वत लेते वीडियो वायरल #VaranasiLiveNews
