VIDEO: महोबा घटना को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

महोबा में दलित छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म व अमानवीय अत्याचार की घटना को लेकर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने कड़ा विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमला नेहरू भवन स्थित पार्टी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। जिला अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और दलित बेटियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं और दलितों की सुरक्षा में विफल है। पीसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ने मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, दोषियों को कठोर सजा तथा पीड़िता को आर्थिक सहायता व सुरक्षा देने की मांग की। इस दौरान उग्रसेन मिश्रा, मृत्युंजय श्रीवास्तव, शैलेन्द्र मणि पाण्डेय, रामदास वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

VIDEO: महोबा घटना को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 25, 2026, 14:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: महोबा घटना को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन #VaranasiLiveNews