Video: लखनऊ में बदला मौसम, तेज बारिश से गर्मी से मिली राहत

लखनऊ में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। हजरतगंज क्षेत्र सहित शहर के कई इलाकों में आसमान पर घने काले बादल छा गए। वहीं दुबग्गा और आईआईएम रोड पर करीब 15 मिनट तक लगातार तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। बारिश के चलते कई स्थानों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और राहगीरों ने बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों का सहारा लिया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुरूप राजधानी में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हैं और आगामी दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

Video: लखनऊ में बदला मौसम, तेज बारिश से गर्मी से मिली राहत #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 15:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: लखनऊ में बदला मौसम, तेज बारिश से गर्मी से मिली राहत #VaranasiLiveNews