VIDEO: लोकबंधु अस्पताल परिसर के भवन लगी आग, बड़ी मशक्कत से काबू पाया

लखनऊ के आशियाना स्थित लोकबंधु अस्पताल परिसर के एक भवन में आग लग गई। तड़के करीब पांच बजे आग लगने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। अस्पताल परिसर में आशा ज्योति केंद्र का संचालन हो रहा है। सुबह करीब पांच बजे शार्ट सर्किट से वेटिंग एरिया के फॉल सीलिंग में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लगीं। फॉल सीलिंग में तेजी से आग भड़क उठी। धुंआ बिल्डिंग में भरने लगा। इससे सुरक्षा कर्मचारियों को सांस लेने में दिक्कत हुई। कर्मचारी घटनास्थल की तरफ भागे। फायर एश्टिंग्यूसर से कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आशा ज्योति केंद्र प्रशासन ने उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी है।

VIDEO: लोकबंधु अस्पताल परिसर के भवन लगी आग, बड़ी मशक्कत से काबू पाया #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 07:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: लोकबंधु अस्पताल परिसर के भवन लगी आग, बड़ी मशक्कत से काबू पाया #VaranasiLiveNews