VIDEO: काकोरी के बहरु गांव में टूटी अंबेडकर प्रतिमा, ग्रामीणों में आक्रोश, गिरफ्तारी की मांग की
काकोरी के बहरु गांव में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को बुधवार देर रात अज्ञात उपद्रवी ने ईंट से हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना देर रात या तड़के सुबह की बताई जा रही है। सुबह जब ग्रामीणों ने बाबा साहब की प्रतिमा को टूटा हुआ देखा, तो गांव में आक्रोश और तनाव का माहौल बन गया। काकोरी इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर दलबल के साथ मौके पर पहुँचे और हालात को संभाला। ग्रामीणों का कहना है कि बाबा साहब की प्रतिमा उनकी आस्था और सम्मान का प्रतीक है, उसके साथ की गई छेड़छाड़ ने पूरे गांव की भावनाओं को आहत किया है। एसीपी शकील अहमद ने बताया स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। अज्ञात आरोपी की पहचान के लिए छानबीन शुरू कर दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।ग्रामीणों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और प्रतिमा की मरम्मत की मांग की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपी को पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
VIDEO: काकोरी के बहरु गांव में टूटी अंबेडकर प्रतिमा, ग्रामीणों में आक्रोश, गिरफ्तारी की मांग की #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 29, 2026, 14:20 IST
VIDEO: काकोरी के बहरु गांव में टूटी अंबेडकर प्रतिमा, ग्रामीणों में आक्रोश, गिरफ्तारी की मांग की #VaranasiLiveNews
